ब्यावरा. केंद्र सरकार द्वारा लागू
किए गए नागरिकता संशोधन
कानून 2019 के संदर्भ में शनिवार
को भारतीय जनता पार्टी मंडल
पिपलहेला के खुरी गांव में
प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी आयोजित
की गई, जिसमें सांसद रोडमल
नागर ने कहा कि आजादी के पहले
हमारा देश एक था और आजादी
के बाद धर्म के आधार पर हुए
बंटवारे के बाद भारत और
पाकिस्तान दो देश बने।
विभाजन के बाद पाकिस्तान,
बांग्लादेश और अफगानिस्तान में
यातनाएं झेल रहे हिंदू, सिख, बौद्ध,
जैन, ईसाई और पारसी समुदाय के
अल्पसंख्यक लोगों के लिए भारत
सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता
संशोधन कानून में तीनों देशों के
अल्पसंख्यक समुदायों को भारत
में सुविधा एवं सम्मान के साथ
नागरिकता प्रदान करने का
प्रावधान है, लेकिन कुछ लोग एवं
कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ
के लिए देश में अराजकता का
माहौल एवं हिंसा फैलाने का प्रयास
कर रहे हैं, ऐसे लोग कभी देशभक्त
नहीं हो सकते। यह कानून
नागरिकता देने के लिए बनाया गया
है, भारत के नागरिकों की
नागरिकता छीनने के लिए इसे नहीं
बनाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता
मंडल अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने
की। कार्यक्रम को भाजपा
जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, पूर्व
राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव, पूर्व
विधायक नारायणसिंह पंवार,
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
जसवंतसिंह गुर्जर, प्रदेश मंत्री
जगदीश पंवार, संगोष्ठी जिला
प्रभारी एवं जिला महामंत्री मनोज
हाड़ा आदि ने भी संबोधित कर 19
जनवरी को ब्यावरा में निकाले
जाने वाले जिला स्तरीय विशाल
पैदल मार्च में लोगों से अधिक से
अधिक संख्या में शामिल होने की
अपील की।
संचालन युवा मोर्चा मंडल
अध्यक्ष दिनेश मीणा तथा आभार
जगदीश दांगी ने माना। इस अवसर
पर भाजपा कार्यकर्ता और
ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Tags
Biaora News

