राजगढ़. पशु चिकित्सालय विभाग के पशु चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी उस समय परेशान हो गए जब शहर के कुछ गोसेवक एक बीमार गाय को लेकर शहर के रेस्ट हाउस पहुंच गए। दरअसल गुरुवार को प्रदेश के पशुपालन मंत्री दो दिन के दौरे पर राजगढ़ आए थे। ऐसे में विभाग के सभी अधिकारी रेस्ट हाउस में उनकी आवभगत में लगे थे। वहीं रात के समय शहर के एक हिस्से में किसी गाय के बीमार होने की जानकारी के बाद गोसेवकों ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सक को दी। लेकिन विभाग के कोई भी कर्मचारी मंत्री की आवभगत को छोड़कर वहां आनेको तैयार नहीं हुए। ऐसे में गोसेवक बीमार गाय को लोडिंग ऑटो में डालकर सर्किट हाउस ही पहुंच गए। जब विभाग के पशु चिकित्सक ओर अन्य कर्मचारियों ने उन्हें वहां देखा तो मंत्री को मामले की जानकरी मिलती इसके पूर्व ही वे सभी गाय के उपचार में लग गए। मंत्री को मामले की जानकारी लगे बिना गाय का उपचार कर उसे गोशाला भेज दिया।