ब्यावरा. शहर में बाइक चोरों के
हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे
सरकारी वाहनों को भी नहीं छोड़
रहे। शहर के बांडी खाली क्षेत्र में
एमपी एग्रो के दफ्तर के सामने से
ऑफिशियल बाइक एमपी 39
एमएफ 5212 चोरी हो गई।
दफ्तर में कोई सीसीटीवी कैमरा
नहीं होने से घटना कैद नहीं हो पाई।
एमपी एग्रो के जिला प्रबंधक एएल
मंडलोई ने बताया कि हमारी
शासकीय बाइक को भी बदमाशों ने
नहीं छोड़ा। बाइक के दोनों ओर मप्र
शासन लिखा हुआ था। जैसे ही
मार्केट से आने के बाद बाइक को
वहां रखा गया तो वह कुछ ही देर में
चोरी चली गई। स्टाफ ने ढूंढ़ने की
खूब कोशिश की लेकिन नहीं मिल
पाई। उन्होंने मामले की शिकायत
सिटी थाने में की है। उल्लेखनीय है
कि ब्यावरा शहर में बाइक चोर
गिरोह लंबे समय से सक्रिय है,
लेकिन पुलिस इन्हें नहीं पकड़ पाई।
बाइक चोर सक्रिय दफ्तर के सामने से चोरी हो गई एमपी एग्रो की बाइक (Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
