https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़, दो दिन जिले के दौरे पर आए प्रदेश के पशुपालन और मछुआ कल्याण मंत्री लाखन सिंह यादव ने दौरे के दूसरे दिन राजगढ़ के मोहनपुरा डैम पर पहुंच वहां संचालित मत्स्य पालन और मछुआ कल्याण की गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मोहनपुरा डैम में मत्स्य उद्योग में लगे मछुआरों से चर्चा करते हुए शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मौजूद विधायक बापू सिंह तंवर ने मोहनपुरा डैम निर्माण से रैम के आसपास के गांवों के प्रभवित होने की जानकारी देते हुए इन गांवों के ग्रामीणों को मत्स्य उद्योग से जोड़ने की मांग की। इस पर मंत्री डैम से इस साल 40 टन मछली का उत्पादन समीक्षा के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने मोहनपुरा डैम में मछली पालन के लिए 3500 हेक्टेयर क्षेत्र में सात समितियों के काम करने की बात कही। बताया कि इन सात समितियों के माध्यम से डैम में 350 सदस्य मछली पालन में लगे हैं। इस वर्ष डैम से करीब 40 टन मछली का उत्पादन हुआ है। चंबल क्षेत्र में लागू होगी मोहनपुरा की लिफ्ट वाटर तकनीक मोहनपुरा डैम के निरीक्षण के बाद मंत्री यादव ने मोहनपुरा कैनाल के लिफ्ट सिस्टम की जानकारी ली। जहां अधिकरियों ने इस पूरी प्रणाली को कम्प्यूटराइजड बताते हुए उसकी प्रक्रिया समझाई। मंत्री ने इस प्रणाली से पानी की हर बूंद का उपयोग होने की बात करते हुए यह प्रणाली ग्वालियर चंबल संभाग के लिए सबसे उपयोगी बताई।दरअसल उस क्षेत्र में अधिकतर खेत ऊंचाई पर स्थित हैं जहां इस प्रणाली से आसानी से पानी पहुंचाया जा सकता है। मोहनपुरा डैम के निरीक्षण के बाद मंत्री यादव जालपा मंदिर पहुंचे और वहां पूजन अर्चन के बाद खिलचीपुर, सुसनेर की ओर निकल गए। 
Previous Post Next Post