https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा. घर पर कपड़े सुखा रही एक महिला की मौत करंट लगने से हो गई। शुक्रवार दोपहर हुई उक्त घटना के बाद करीब एक घंटे तक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी रही, बाद में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कविता पति हीरालाल कुशवाह निवासी देवलखेड़ा (करनवास) की मौत करंट से हो गई। बताया जाता है कि घर के ऊपर से निकल रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई थी। घटना के वक्त घर कोई नहीं था, इसलिए उन्हें समय पर उपचार नहीं मिल पाया। मौके पर पहुंचे पटवारी की टीम ने मुआयना किया और पंचनामा तैयार किया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
Previous Post Next Post