राजगढ़. वर्ष 2020 में प्रवेश करने के साथ ही इस नए साल को सभी ने अपनी-अपनी तरह से मनाया। इसमें कोई शहर से ही बाहर निकल गए तो कुछ ने होटल तो कुछ ने पार्क और धार्मिक स्थानों पर पहुंचकर इस दिन को खास बनाया। लेकिन पुलिस ने नए साल की शुरुआत कुछ अलग तरीके से की। इसमें उन्होंने लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान लगभग 100 लोगों को हेलमेट भी वितरित किए गए और सभी से अपील की गई कि वह हेलमेट का उपयोग करते हुए ही वाहन चलाएं। आयोजन के दौरान डीजे प्रभात कुमार मिश्रा और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौजूद थे। यहां लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कई ऐसे उदाहरण है जब लोग हेलमेट पहनकर वाहन चला रहे थे और बड़ी दुर्घटना के बाद भी उन्हें कुछ नहीं हुआ। साथ ही ऐसे उदाहरण भी 25 मोबाइल भी पुलिस ने लौटाए अलग-अलग स्थानों से गुम हुए या फिर चोरी गए मोबाइल को सायबर सेल की मदद से पुलिस ने जब्त किया है। कुछ लोगों ने खुद ही मोबाइल लौटा कर पुलिस को सौंपें। ऐसे 25 मोबाइल संबंधित मोबाइलों के मालिकों को इस कार्यक्रम के दौरान लौटाया गया। इस अवसर पर एएसपी नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी सोम्या अग्रवाल, ट्रैफिक प्रभारी योगेन्द्र मरावी मौजूद थे।