ब्यावरा. नए साल की खुशियां एक परिवार के लिए में मातम में बदल गईं। रिश्तेदार और दोस्त के साथ राजगढ़ जालपा जी दर्शन को गए एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीनों युवकों को बुधवार शाम करीब सात बजे खिमाखेड़ी जोड़ पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार रामसेवक पिता गप्पूलाल अहिरवार निवासी बीनागंज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके साथ बाइक पर बैठे प्रद्युम्न पिता मूलचंद अहिरवार निवासी बीनागंज और श्रीनिवास पिता विष्णु अहिरवार निवासी बरखेड़ा (बीनागंज) गंभीर घायल हो गए। उनका उपचार ब्यावरा सिविल अस्पताल में जारी है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए ओर रामसेवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाहन का पता नहीं चल पाया। एम्बुलेंस की मदद से तीनों को अस्प्ताल पहुचाया गया था।