https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्राप्त 12 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर ने कहा कि देश के बच्चों में कम उम्र से ही रोबोटिक्स और नए-एन अविष्कार करने की समझ विकसित हो सके, इसी को लेकर सरकार द्वारा इस तरह की आधुिनिक लैब विकसित किया जा रहा है। विदेशों में इस तरह की व्यवस्था है, जिसे की यहां भी विकसित किया जा रहा। शिशु मंदिर में शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं, उससे बच्चे देश के प्रति सर्मपण की भावना का विकास होता है, इसलिए अशासकीय क्षेत्र में सर्वाधिक इस ' लैब को शिशु मंदिरों में दिया गया, ताकि इसका गलत उपयोग न होकर देश हित में उपयोग हो। कार्यक्रम में । प्रांतीय सचिवत मोहन गुप्ता, प्रो. अरविंद भारद्वाज ने लैब के विषय में बच्चों को अवगत कराया। जिला प्रतिनिधि चंद्रकांत त्रिपाठी ने भारत के गौरवशाली इतिहास पर उदबोधन दिया। कार्यक्रम में परिचय समिति के सह-व्यवस्थापक दीपक नाटानी ने कराया। आभार व्यवस्थापक अशोक दांगी ने माना। इस दौरान प्राचार्य अरविंद त्रिपाठी, समिति सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलवर यादव, ओ. पी. सोनी, पूर्व ' अध्यक्ष डॉ. विष्णु गुप्ता, पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार सहित अन्य मौजदू रहे। 
Previous Post Next Post