https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html




राजगढ़. नए साल को लेकर जगह- जगह होटल हो या फिर पार्क व पिकनिक स्पॉट सभी जगह लोग बीते साल की अच्छी बुरी यादों को छोड़ नए साल की आने की खुशियां मनाते रहे। आयोजन रात लगभग 10 से एक बजे तक चलते रहे, लेकिन इन आयोजनों के बीच किसी तरह का कोई व्यवधान न हो और यह खुशियां शांति और उत्साह के साथ बने। इसके लिए पुलिस ने खास तरीके की तैयारियां की। इसमें सार्वजनिक स्थलों के साथ ही होटल, पार्क आदि में भी चौकसी बना रखी थी। जबकि वाहन चालक वाहनों को धीमी गति से चलाएं इसके लिए जगह जगह चेकिंग पाइंट व बैरिकेड्स आदि भी लगाए गए है। जबकि शराब पीकर कोई विवाद न हो, इसके लिए शराबियों की धरपकड़ भी शाम से जारी रही। 
Previous Post Next Post