राजगढ़. पिछले करीब दस साल से
शासकीय विद्यालयों में अतिथि
शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे
शिक्षकों के नियमितीकरण की
प्रक्रिया विचारधीन है। आगामी समय
में होने वाले नियमित शिक्षकों की
भर्ती में भी अतिथि शिक्षकों को
विशेष अंक देने की व्यवस्था है।
इसके तहत प्रथम चरण में शासन
द्वारा शासकीय विद्यालयों में वर्ग एक
में अतिथि शिक्षक के रूप में काम
कर चुके शिक्षकों के ऑनलाइन
अनुभव प्रमाणपत्र तैयार करवाए जा
रहे है। इसके लिए 31 दिसंबर को
अंतिम तिथि थी।
यह प्रमाणपत्र अतिथि शिक्षकों
को उन विद्यालयों से मिलना था।
जहां अतिथि शिक्षकों ने पूर्व में
सेवाएं दी हैं। लेकिन कई विद्यालयों
में अतिथि शिक्षकों के पूर्व रिकार्ड
नहीं मिल पाने से अंतिम तिथि तक
कई अतिथि शिक्षक अपने काम के
प्रमाणपत्र से वचित रह गए।
दरअसल विद्यालयों से ऑनलाइन
प्रक्रिया के तहत मिलने वाले इस
प्रमाणपत्र में अतिथि शिक्षकों द्वारा
प्रक्रिया लंबे समय से चल
रही थी। अधिकतर
अतिथियों ने अपने प्रमाण पत्र
तैयार करवा लिए हैं। यदि कहीं
रिकार्ड नहीं मिल पाने की समस्या
आई है तो उसे दिखवाते हैं। ऐसे
अतिथियों को ऑफ लाइन
प्रमाणपत्र उपलब्ध करवाएंगे।
बीएस बिसोरिया, जिला शिक्षा
अधिकारी राजगढ़
पुराने अतिथियों का नहीं मिल सका रिकार्ड, अनुभव प्रमाणपत्र में होगी परेशानी (Rajgarh News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Rajgarh News
