https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. सर्दी बढ़ने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ ही मवेशी भी इसकी मार झेल रहे हैं। सर्दी का कहर नहीं झेल पाने से रविवार रात दो दर्जन से अधिक गायों की मौत हो गई। गोशालाओं के साथ ही विभिन्न गली-मोहल्लों के साथ ही अन्य जगह गाय मृत अवस्था में मिलीं। दरअसल, इधर-उधर भटकने वाली गायों को राहतभरी जगह नहीं मिल पाने और अन्य जगह भी सर्दी का कहर होने के कारण वे मर गई। वैष्णोदेवी गोशाला में सात, नृसिंह गोशाला में चार में गायों की मौत हो गई। इसके अलावा रेलवे स्टेशन. कमला लॉज, सिया की बाड़ी, यशराज होटल के सामने, अंहिसा द्वार सहित अन्य जगह गाय मृत अवस्था में मिलीं। उन्हें नपा के वाहन से शिफ्ट किया गया। इसके अलावा बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रहने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सीएमओ इकरार अहमद ने बताया कि जितनी गायों की मौत हुई थी उन्हें शिफ्ट कर दिया गया है। 
Previous Post Next Post