ब्यावरा, नया साल बैंकिंग सेक्टर में बदलाव लेकर आ रहा है। इसके तहत आरबीआई ने नेशनलाइज्ड और ग्रामीण बैंकों के समय में बदलाव किया है। अभी तक 10.30 बजे से खुलने वाली बैंक अब 11 बजे से खुलेंगी। साथ ही शाम साढ़े 04 की बजाए 05 बजे तक बैंक चलेंगे। उपभोक्ताओं के लिए 11 से 05 बजे तक का समय रहेगा और ऑफिशियल तौर पर समय 06 बजे तक रहेगा। हालांकि लंच का समय फिलहाल तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि संबंधित बैंक प्रबंधन अपने स्तर पर तय करेगा। बैंकों का समय बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, सुबह 10.30 बजे के समय का वैसे भी उपयोग नहीं हो पाया था अब शाम साढ़े 04 के बाद वाले समय में सहूलियत होगी। नो- ड्यूज, डिपाजिट सहित तमाम अन्य काम के लिए भी इससे राहत मिलेगी। इससे जिले की 30 ग्रामीण और 63 राष्ट्रीयकृत बैंकों के समय में यह बदलाव 01 जनवरी 2020 से होगा। आरबीआई ने मंशा जताई है कि जनता से जुड़े हुए प्रभाग में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में समय बदलाव करने से उन्हें फायदा होगा। कलेक्टर द्वारा अनुमोदित कर देने के बाद ये नई व्यवस्था लागू कर दी है। बदलाव किया गया है बैंकों के समय में बदलाव किया गया हैअब 11 से शाम 05 बजे तक बैंक खुली रहेगी। इससे काफी सहूलियत उपभोक्ताओं को होगी। फिलहाल लंच के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आरएस सिंह, लीड बैंक मैनेजर, राजगढ़