ब्यावरा. विभिन्न कार्यों को लेकर एसडीएम रमेश पांडे गुरुवार को ब्लॉक की ग्राम पंचायत नेटाठारी पहुंचे। यहां ग्राम पंचायत के भवन के ही पते नहीं है।एक स्कूल की बिल्डिंग में पंचायत संचालित हो रही थी, पुरानी पंचायत में लोगों ने कृषि उपकरण,बक्खर इत्यादि रखे हुए थे।साथही पंचायत में तमाम प्रकार की अव्यवस्थाएं मिलीं, आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिला, कार्यकर्ता भी मौके पर नहीं मिली। वहीं, उचित मूल्य की दुकान भी बंद मिली। ऐसे में तमाम संबंधित विभागों को एसडीएम ने पत्र लिखकर जवाब मांगा है। इसके बाद एसडीएम बेड़ाबे और हरनाथपुरा पहुंचे जहां चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं पूछी। ग्रामीणों ने विभिन्न पहलुओं पर उन्हें अपनी परेशानियां बताई। साथ ही पंचायत का रिकॉर्ड भी जांचा गया।
Tags
Biaora News

