https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



अतिक्रमण मुहिम के बाद शहर के सैकड़ों लोगों को व्यवस्थित दुकानों की तलाश प्रकाश विजयवर्गीय राजगढ़, शहर में पिछले दिनों चाली अतिक्रमण मुहिम के बाद खिलचीपुर नाके, पुराने बसस्टैंड, जयस्तंभ चौक सहित शहर के अन्य हिस्सों से दर्जनों गुमठियों ओर कच्ची दुकानों को हटाया गया है। इसके बाद इन दुकानदारों द्वारा प्रशासन से व्यवस्थित दुकानें दिए जाने की मांग की जा रही है। जहां प्रशासन द्वारा भी इस सबंध में प्रोजेक्ट तैयार कर शहर में दुकानों के निर्माण कराने की बात की जा रही है। जबकि नगरपालिका द्वारा शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर 110 दुकानों के निर्माण का प्रस्तावकरीव दो साल से अटका हुआ है। यदि इन दुकानों का निर्माण हो जाए तो शहरवासियों को रोजगार के लिए दुकाने उपलब्ध हो सकती हैं। जबकि शहर के सौदयाकरण के लिए वित्तीय संकट से जूझ रही नपा को भी इन दुकानों के आवंटन से आमदानी होगी। नगरपालिका की माने तो वर्तमान नगरपरिषद द्वारा शहर के पुराने बसस्टैंड पर पुरा कई साल से नहीं बनीं सार्वजनिक दुकानें शहर के लगभग हर क्षेत्र में अवैध गुमठियों और कच्ची दुकानों से अतिक्रमण जमा हुआ है। इसका प्रमुख कारण यहां व्यवस्थित दुकानों का अभाव है। दरअसल नगरपालिका या शासन के किसी भी विभाग ने करीब दस साल से कहीं भी नई दुकानों या शॉपिंग काम्पलेक्स का निर्माण नहीं किया है। जबकि निजी स्तर पर बनी दुकाने या तो गैर कर्मिशयल क्षेत्र में होती है या फिर इनकी कीमत इतनी अधिक होती है कि आम व्यक्ति ऐसी दुकानों को लेने का मन भी नहीं बना पाता। -पुराने बसस्टेड पर नपा द्वारा दुकानों के निर्माण के लिए पूर्व में हुए प्रस्ताव की जानकारी है। लेकिन उसके लिए जमीन आवंटित नहीं हुई थी। अब जमीन की तलाश कर रहे हैं। वहीं यदि अस्पताल रोड पर भी दुकानों के निर्माण के लिए कोई प्रस्ताव हुआ था तो उसकी जानकारी लेता हूं। संदीप अष्ठाना, एसडीएम राजगढ़ 
Previous Post Next Post