https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा/राजगढ़, मंडी बोर्ड के फ्लाइंग स्क्वॉड उड़नदस्ते ने टैक्स चोरी कर ब्यावरा से राजस्थान ले जाई जा रही दो 407 वाहन में 90 क्विंटल सोयाबीन पकड़ी। बुधवार रात ब्यावरा से पीछा करराजगढ़ रोड पर टोल प्लाजा के पास उक्त वाहनों एमपीजी 0615 और एमपी 09 जीई 7120 को पकड़ लिया। दोनों पर पांच गुना टैक्स वसूली के साथ ही समझौता शुल्क भी वसूला गया है। ब्यावरा मंडी से बिना टैक्स चुकाए इंदौर नाका, ब्यावरा के खेरची व्यापारी अनिल गुप्ता की सोयाबीन दो गाड़ियों में ले जाई जा रही थी। मंडी बोर्ड की उड़नदस्ता टीम ने मंडी बोर्ड अधिनियम के तहत 45-45 क्विंटल पर पांच गुना टैक्स 27,150 रुपए वसूला। साथ ही समझौता शुल्क भी एक-एक हजार रुपए लिए गए। मंडी बोर्ड की टीम ने गाड़ियां जब्त कर राजगढ़ उप-मंडी को सौंप दी। इस पर खुजनेर मंडी प्रबंधन ने कार्रवाई की। बताया जाता है कि राजस्थान में ऊंचे दाम में सोयाबीन बेचने के फेर में बिना टैक्स चुकाए व्यापारी इसी तरह सोयाबीन सहित अन्य उपज का परिवहन करते हैं। ब्यावरा मंडी कर्मचारियों पर रुपए लेकर छोड़ने का आरोप सूत्रों के अनुसार यह पहला मौका नहीं है जब राजस्थान की ओर सोयाबीन बिना टैक्स चुकाए जा रही हो। आम दिनों में भी कालीपीठ- मनोहरथानास्ट और मप्र केही अन्य जिलों में मंडी के कर्मचारियों को कुछ रुपए देकर गाड़ियां निकाल दी जाती है. इससे सरेआम मंडी को बड़े स्तर पर चूना लगाया जाता है। बड़े व्यापारियों के साथ ही छोटे खेरची व्यापारी भी इस तरह की हेर-फेर कर शासन को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाते हैं। उड़नदस्ता ने आखिर किसका इंतजार किया पांच घंटे? जानकारी के अनुसार शाम साढ़े सात बजे पकड़ लिए गए उक्त वाहनों पर कार्रवाई करने में मंडी बोर्ड की टीम को पांच घंटे का समय लग गया। 
Previous Post Next Post