https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. सिरोंज-ब्यावरा नेशनल हाइवे पर सुठालिया-ब्यावरा के बीच मोठबड़ली के पास अलसुबह पांच बजे हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं, एक अन्य घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में करवाया गया। पुलिस के अनुसार सुसनेर (आगर-मालवा) से मुर्गा-मुर्गी भरकर बीना जा रही पिकअप को गुरुवार सुबह पांच बजे मोठबड़ली के पास सामने से रफ्तार से आए बेकाबू ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक मेहरबानसिंह पिता चंदरसिंह सौंधिया निवासी सुसनेर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, क्लीनर सुरेश पिता करणसिंह सोंधिया निवासी सुसनेर घायल हो गया। हादसे के बाद पिकअप में भरे मुर्गा-मुर्गी गिरकर मर गए और बचे हुए को आस-पास के लोगों ने लूट लिया। घायल क्लीनर को मौके पर पहुंची सुठालिया पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। वहीं, ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग निकला। बताया जाता है कि ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने से मोठबड़ली के पास वह नियंत्रण नहीं कर पाया और हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा-304-ए, 337 और 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। हादसे के बाद शर्मनाक दृश्य देखने को मिला। पिकअप में भरे कुछ मुर्गा- मुर्गी मर गए। वहीं, कुछ बचे हुए रोड पर बिखर गए। जैसे ही मौके पर आस-पास के ग्रामीण पहुंचे तो बजाए घायल को उठाने या अस्पताल पहुंचाने के वे मुर्गे ही लूट ले गए। मौके से पुलिस खाली गाड़ी लेकर ही थाने आई है। पुलिस का कहना है कि हम पहुंचे तब तक लोग मुर्गे लेकर भाग चुके थे। 
Previous Post Next Post