राजगढ़. रविवार को शहर के
नजदीक हाइवे पर देशी शराब दुकान
के पास सड़क हादसे में एक महिला
की मौत हो गई, जबकि युवक गंभीर
रूप से घायल हो गया।
दोपहर करीब पौने चार बजे
सड़क के किनारे खड़ी बाइक में
सामने की ओर से आ रही कार ने
टक्कर मार दी इससे बाइक के पास
खड़ी 30 वर्षीय महिला कली बाई
पति मेहरबान सिंह और उसके साथ
आया भाई धर्मेन्द्र गंभीर रूप से
घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों
को जिला अस्पताल ले जाया गया
जहां चिकित्सकों ने कलीबाई को
मृत घोषित कर दिया। बताया जा
रहा है कि राजगढ़ के भूतियाबे
निवासी कलीबाई भाई के साथ
बाइक पर किसी काम से राजगढ़
आई थी। वापस लौटते समय हाइवे
पर शराब ठेके के पास उनकी बाइक
बंद हो गई, ऐसे में वे सड़क किनारे
खड़े होकर बाइक चालू करने का
प्रयास कर रहे थे। इसी बीच दूसरी
ओर से आ रही कार क्रमांक आर जे
28 सीए 2629 ने उन्हें टक्कर मार
दी। इससे कली बाई की मौके पर ही
मौत हो गई, जबकिधर्मेन्द्र गंभीर रूप
से घायल हो गया। इधर कार भी
अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे
डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद
कार चालक भाग निकला।
हाइवे पर हादसा खड़ी बाइक से टकराई कार, | महिला की मौत, युवक गंभीर (Rajgarh News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
