ब्यावरा. सुठालिया में मंडी
कॉम्प्लेक्स की एक दुकान में आग
लग जाने से सामान जलकर
खाक हो गया। रविवार शाम
करीब 07.30 बजे लगी आग को
देखआस-पास के लोग पहुंचे और
उसे बुझाने का प्रयास करने लगे,
बड़ी मुश्किल से आग बुझ पाई
लेकिन जब तक सामान जल
चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के
अनुसार दुकान किसी ब्यावरा के
व्यवसायी की बताई जा रही है।
दुकान में वैल्डिंग का काम होता
था, मशीन के साथ ही लेथ मशीन
भी जल गई। फिलहाल आग
लगने के कारणों का पता नहीं
चल पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट
सर्किट ही कारण माना जा रहा है।
Tags
Biaora News
