फायनेंस कराकर उधारी में खरीदी
की गई एलईडी की किस्त मांगने
पर ग्राहक ने दो व्यक्तियों के साथ
जमकर मारपीट कर दी। घटना
गुरुवार रात साढ़े 10 बजे मातृछाया
कॉम्पलैक्स की बताई जा रही है।
शहर थाना पुलिस ने बताया कि
शहर के भंवरगंज का रहने वाला
विकास पुत्र महेंद्रसिंह नरवरिया
अकबर बिल्डिंग स्थित इंडियन
फीचर मार्ट में मैनेजर है। यहां
से बीती 23 अगस्त को आरोपी
अनिल पुत्र जगदीश कुशवाह
निवासी ब्यावरा ने 53 इंच एलईडी
फायनेंस कराकर खरीदी थी। आरोपी
ने एलईडी की एक किस्त अक्टूबर
माह में जमा कराई थी। इसके
बाद से कोई किस्त नहीं भरी गई
थी। बीती रात फरियादी मातृछाया
कॉम्पलैक्स के नीचे खड़ा था, तभी
वहां से गुजर रहे आरोपी से उसने
किस्त के रुपए जमा कराने को कहा
तो उसने फरियादी के साथ किसी
नुकीली औजार से मारपीट कर दी।।
बीच बचाव करने आए हसन खां
के साथ भी आरोपी ने मारपीट कर
दी। इसके बाद आरोपी दोनों को
जान से मारने की धमकी देकर भाग
निकला।
मारपीट में दोनों घायल हो गए
जिन्हें सिविल अस्पताल ब्यावरा
में भर्ती कराया था, यहां प्राथमिक
उपचार के बाद दोनों को छुट्टी
दे दी गई। पुलिस ने आरोपी के ।
खिलाफ मारपीट, जाने से मारने
की धमकी देने सहित अन्य धाराओं
में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर ।
दी है।
फायनेंस कराई एलईडी की किस्त मांगने पर मैनेजर और दो को पीटा मातृछाया कॉम्पलेक्स के सामने गुरुवार रात साढ़े 10 बजे हुआ विवाद, दो घायल (Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
