https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

शहर में तेजी से बढ़ते अतिक्रमण की वजह से प्रमुख मागों पर लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ तक फैली दुकानों और सड़क पर अवैध पार्किग उसमें भी सड़क पर ही खड़े होने वाले हाथ ठेलों की वजह से शुक्रवार को शहर के पुराने सुठालिया रोड मेन मार्केट में एक बार फिर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। यहां एक दुकान पर खाली होने आए ट्रांसपोर्ट का ट्रक की वजह से स्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई थी। दोपहर 12:30 से पूरे बाजार में सड़कों पर रही अव्यवस्था की स्थिति गुड़ चौराहे से लेकर साहू धर्मशाला तक, पीपल चौराहा से सुभाष चौक तक पूरे बाजार में जमकर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर दोपहर 2:30 बजे पहुंचे शहर थाने के पुलिस जवानों के ने सड़कों पर खड़े वाहनों को किसी तरह से हटवाकर रास्ता खुलवाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को ही करीब आधा घंटे का वक्त लग गया। 2:30 बजे तक पूरे दो घंटे तक लोग ट्रैफिक जाम की वजह से परेशान होते रहे। मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर को एक तो पहले से ही फुटपाथ तक दुकानदार अपनी दुकानों का सामान फैला रखा था। ऊपर से खरीददारी करने आने वाले ग्रामीणों के दोपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े थे। इसमें जैसे-तैसे वाहन निकल रहे थे, इसी बीच बाजार में खाली होने दोपहर करीव 12:30 बजे आए ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक को भी सड़क पर ही खड़ा करके सामान खाली कराया जाता रहा। इससे पूरे दिन बाजार में अव्यवस्था फैली रही। 
Previous Post Next Post