https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. मध्यप्रदेश की अभिनव योजना कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराने के लिए हायर सेकंडरी, हाईस्कूल, माध्यमिक शालाओं के बालक/बलिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण खोज यात्रा करने के लिए प्रतिशाला राशि जारी की। इसमें हाईस्कूल को पांच हजार, मिडिल को तीन हजार की राशि दी जा रही है। योजना का उद्देश्य यह है कि बच्चे को मानसिक, शारीरिक विकास उनके ज्ञान में वृद्धि हो। इसी को लेकर पीपलबे स्कूल के विद्यार्थियों ने चिड़ी खो का भ्रमण कर जिन जानवरों के नाम सुने थे उन्हें देखकर खुशी का ठिकाना नहीं था। मछली घर में विभिन्न प्रकार की मछलियां देखीं। विज्ञान भवन में इलेक्ट्रिक सप्लाई सिस्टम, मैग्नेटिक वायुदाब, चुम्बकीय शक्ति, पृथ्वी के बारे में बच्चों को आईआईटी में अध्यनरत अक्षत शर्मा ने विस्तार से बच्चों को बताया। टीम कैप्टन संगीता शर्मा, प्राचार्य लोकेश शाक्यवार, ओमप्रकाश शर्मा, महेश शिवहरे, दिलीप कुमार कसेरा ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 
Previous Post Next Post