https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



 ब्यावरा. विधानसभा क्षेत्र के किसान मित्र और किसान दीदी ने अपनी समस्याओं को लेकर नगर में एक रैली निकाल विधायक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। जहां विधायक गोवर्धनदांगी को ज्ञापन देते हुए उन्होंने समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि हम विगत 10-12 वर्षों से कृषि विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। विभाग की हर जानकारी को किसानों के बीच में पहुंचा रहे हैं। इसके बाद भी हमें किसी भी शासकीय योजना में प्राथमिकता से लाभ नहीं दिया जाता है। किसान मित्र और दीदी ने मांग की है कि हम किसान बंधुओं को हर योजना का लाभ प्राथमिकता दिया जाए और पंचायत में होने वाले ठहराव प्रस्ताव को बंद किया जाए सहित अन्य मांगें शामिल हैं। ज्ञापन लेने के बाद में विधायक दांगी ने किसान मित्र दीदी को आश्वासन देते हुए कहा कि आपको होने वाली हर परेशानियों का सरकार से शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। इस अवसर पर शिवचरण नागर, सज्जनसिंह, इंदरसिंह, समंदरसिंह, गजराजसिंह, हनुमतसिंह, विष्णुप्रसाद दांगी, हरिसिंह वर्मा, संजय सिंह, पुरुषोत्तम, ओमप्रकाश सहित अन्य किसान मित्र उपस्थित थे। 
Previous Post Next Post