https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा/सुठालिया. स्थानीय बस स्टैंड पर एक नाबालिग किशोरी से बस के अंदर क्लीनर द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सुठालिया क्षेत्र के पहाड़गढ़ गांव की रहने वाली एक 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी सुठालिया से भाई के यहां इंदौर गई थी। इस दौरान सुठालिया से ब्यावरा जाने के बीच बस क्लीनर राजू अहिरवार (22) ने किशोरी के हाथ से मोबाइल छीनकर अपने फोन में नंबर लेकर सेव कर लिया और बुधवार शाम को जब लड़की वापस ब्यावरा स्टैंड पहुंची तो आरोपी ने उसे फोन लगाकर बुलाया और बस स्टैंड पर खड़ी महाकाल बस में ले जाकर दुष्कर्म किया। इस समय बस में आरोपी के साथ बस ड्राइवर कादर खान निवासी रूसिया भी मौजूद था। हालांकि लड़की ने देर रात को स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363, 366, 376/2 आईपीसी 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। हालांकि उक्त मामले में लड़की ड्राइवर का नाम भी बता रही है। लेकिन पुलिस ने फिलहाल एक ही आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। 
Previous Post Next Post