ब्यावरा बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात ब्यावरा बस स्टैंड पर खड़ी बस में किशोरी के साथ ज्यादती के मामले में सुठालिया । थाना पुलिस ने बस कंडक्टर सहित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ ज्यादती, पास्को, अपहरण सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि पहाड़गढ़ निवासी 15 वर्षीय किशोरी अपने भाई से मिलने इंदौर के लिए निकली थी। मुख्य आरोपी राजू अहिरवार ने किशोरी के साथ महाकाल वस के अंदर किशोरी के मुंह में कपड़ा ठंसकर ज्यादती की थी। वारदात में आरोपी की मदद बस चालक कादिर ने की थी। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों सुरेश, कादिर और राजू अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, यहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
खड़ी बस में किशोरी से ज्यादती के मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेजा (Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
