https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. खुले तार की जगह डाली गई घटिया क्वालिटी की विद्युत केबल मंगलवार को धू-धूकर जल गई। अचानक बढ़े बिजली के लोड से केबल जलने लगी। आसपास के लोगों ने बिजली कंपनी के दफ्तर में कॉल किया लेकिन उन्होंने सप्लाई तक बंद नहीं की। मुल्तानपुरा के विष्णु अग्रवाल के मकान की गैलेरी में निकली केबल में अचानक आग लगी। नीचे उनकी किराने की दुकान है और ऊपर रहवासी हिस्से में केबल जलती रही। काफी देर तक आग लगी रही, जिसका वीडियो आस-पास के लोगों ने बनाया। रहवासियों ने कहा कि हमने बिजली कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों ने फोन लगाए लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। आग लगने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक बिजली कंपनी का कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोग दहशत में आ गए। 
Previous Post Next Post