https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. करीब महीनेभर से गड़बड़ाए बीना-नागदा पैसेंजर ट्रेन के शेड्यूल से उज्जैन, शाजापुर और नागदा रूट पर जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रोजाना ट्रेन तीन सेचार घंटे देरी से ब्यावरा पहुंच रही है। मंगलवार को भी उक्त ट्रेन तय समय सुबह 9.15 के बजाए दोपहर साढ़े 12 बजे पहुंची। करीब तीन घंटे की देरी से ट्रेन आने से सर्द हवाओं के बीच यात्री परेशान होते रहे। कुछ दिन तक उक्त ट्रेन उज्जैन तक ही जा रही थी, अब नागदा जाने लगी है। हालांकि लौटने वाली ट्रेन तय समय पर ही लौट रही है। इसके अलावा दोनों ही देहरादून एक्सप्रेस (इंदौर और उज्जैन) भी फरवरी तक कोहरे के कारण रद्द है। ऐसे में उज्जैन रुट पर रूटीन में एक मात्र साबरमती एक्सप्रेस ही बची है। वहीं, पैसेंजर की लेटलतीफी से भी यात्रियों की फजीहत हो रही है। रोजाना बढ़ रही है। मंगलवार को भी ऐसे ही हालात बने। एक ही टिकट काउंटर होने और रिजर्वेशन काउंटर की मशीन खराब हो जाने से भीड़ में स्टेशन मास्टर का ट्रेन को रवाना करने और यात्रियों को टिकट देने के बीच करीब एक हजार रुपए से अधिक का उनका नुकसान हो गया। ट्रेन के आने से कुछ समय पहले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई वे टिकट देने में जुट गए और इस बीच जल्दबाजी में टिकट तो दे दिए लेकिन कुछ यात्रियों से रुपए ही नहीं लिए। इससे करीब एक हजार रुपए उन्हें खुद टिकट काउंटिंग में मिलाना पड़े। पैसेंजर गाड़ी बीना की ओर से ही रोजाना लेट हो रही है। इंटरलॉकिंग के काम के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। टिकट काउंटर पर रोजाना भीड़ बढ़ने से दिक्कत आ रही है। 
Previous Post Next Post