https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. सैनिक ललित रावत के नाम से किए गए शहीद कॉलोनी पार्क का नामकरण मंगलवार को हुआ। नगर पालिका टीम और विधायक गोवर्धन दांगी ने उक्त पार्क का नामकरण करवाया। सैनिक ललित रावत की पत्नी निशा के हाथों फीता काटकर गार्डन का नामकरण करवाया गया। इस दौरान विधायक दांगी के अलावा नपा अध्यक्ष अखिलेश जोशी. सीएमओ इकरार अहमद, ललित रावत का परिवार, पूर्व नपाध्यक्ष डॉ. भारत वमों सहित अन्य मौजूद रहे। बता दें कि ललित के घर शोक जताने पहुंचे प्रदेश के कई बड़े, नेताओं ने इस दौरान घोषणा की थी कि शहीद कॉलोनी पार्क को ललित के नाम से किया जाएगा। इसके बाद नपा ने कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी थी जिसे मंगलवार को मूर्त रूप दिया गया।

Previous Post Next Post