https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिलाने की मांग को लेकर हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी तारक कुमार पारकर खरगोन से दिल्ली तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। सोमवार को पारकर का ब्यावरा आगमन होने पर एकलव्य स्पोर्ट्स अकादमी ने स्वागत किया और साथ में अकादमी के खिलाड़ी ने आईटीआई भोपाल बायपास से शहर में उन्हें भ्रमण करवाया। खेल मैदान पर पहुंकर उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां बताईं, हॉकी के बारे में मार्गदर्शन दिया। यात्रा का मकसद है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न दिया जाए। वे दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री से इस बारे में बात करेंगे। उनका कहना है कि जिनके जन्मदिवस पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता हो उन्हें भारत रत्न से नवाजा जाना चाहिए। पारकर रोजाना 40 से 50 किमी की यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वालीवॉल एसोसिएशन जिला सचिव अतुल जगताप, राम भील, फिरोज लोदी, इंदरनारायण श्रीवास, कृष्णमोहन शाक्यवार, संतोष दांगी, माइकल शर्मा, सचिन दांगी, नीलेश गौड़, अर्जुन वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। 
Previous Post Next Post