https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. युगपुरुष स्वामी परमानन्द महाराज का नगर आगमन सोमवार दोपहर हुआ। शहरवासियों ने उनकी अगवानी की और इंदौर चौराहे पर जगदीश गुर्जर मोहनपुरा वालों के यहां उनका स्वागत किया गया। __ इस दौरान उनके शिष्यों ने गुरुपाद पूजा भी की। महाराजजी दो दिन यहीं रुकेंगे और अखण्ड परमधाम आश्रम में इनके दो दिनी प्रवचन भी होने। परमधाम समिति के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को सुबह 9 से 11 और शाम को 6.30 से 8.30 बजे तक उनके प्रवचन होंगे। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से इस प्रवचन माला का लाभ लेने की अपील की है। 
Previous Post Next Post