https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

ब्यावरा. एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा ने खेल शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। उसने शिक्षक की छेड़खानी से तंग आकर जान देना चाही और वह छत से कूद गई, इससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस के अनुसार नाबालिग ने आरोप लगाया कि उक्त शिक्षक मुझे गंदे और अश्लील मैसेजेस वाट्स- एप पर करता है। बार-बार मुझसे बात करने के लिए दबाव बनाता है। नहीं करने पर मुझे बदनाम करने की धमकी दी। इसी से तंग आकर नाबालिग ने जान देना चाही। थाना प्रभारी डीपी लोहिया ने बताया कि छात्रा कि शिकायत पर अभिषेक पिता दिलीप राजपूत निवासी ब्यावरा के खिलाफ धारा-354 और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। बताया जाता है कि उक्त खेल शिक्षक कुछ दिन से छात्रा को परेशान कर रहा था। जब घरवालों को इसका पता चला तो वह बदनाम करने की धमकी देने लगा। छत से कूदने के कारण छात्रा का पैर फ्रैक्चर हो गया है। 
Previous Post Next Post