https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



राजगढ़. बगैर परमिट और बेखौफ दौड़ने वाली बस मालिकों की अब खैर नहीं। क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए माफिया पर कार्रवाई के निर्देशों के बाद आरटीओ सहित फ्लाइंग टीम जिले में घूम रही है। पहले ही दिन जिलेभर में की गई सघन चेकिंग के बाद दो बसों पर कार्रवाई की गई। इनमें पहली बस जीरापुर से नरसिंहगढ़ चल रही थी, जो छापीहेड़ा से होते हुए खुजनेर और पचोर के रास्ते नरसिंहगढ़ पहुंचती थी। शुक्ला ट्रेवल्स की इस बस के पास रूट पर चलने का परमिट नहीं था। ऐसे में बसको जब्त कर लिया गया है। इसके बाद टीम हाइवे पर पहुंची यहां सारंगपुर से पचोर के बीच चल रही आरजू ट्रेवल्सकीबसके पास भी दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में उस बस को भी जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों ही बसों पर लगभग डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना लगाया जा सकता है। फिलहाल यात्री बसों के परमिटों की जांच जारी है। 
Previous Post Next Post