ब्यावरा. पानी के टैंक में गिर जाने
से एक छह साल की मासूम बच्ची
की मौत हो गई। जानकारी के
अनुसार कनक पिता दिलीप प्रजापति
(06) निवासी श्रीराम कॉलोनी,
राजगढ़ बाइपास चौराहा, ब्यावरा
की मौत पानी के टैंक में गिर जाने से
हो गई।
गिरने के करीब एक से दो घंटे
बाद किसी को बच्ची उतराती नजर
आई तो परिजनों को सूचना दी। तब
जाकर वे अस्पताल लेकर पहुंचे,
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर
दिया। अस्पताल में ही बदहवास
कनक के पिता ने बताया कि वह
स्कूल से तीन बजे आई थी, खाना
खाकर बाहर निकली और फिर
गायब हो गई। बच्ची खुदसंभल पाती
या चिल्ला पाती इससे पहले ही
उसकी जान किसी पड़ोसी के मकान
के टैंक में चली गई। बताया जाता है
कि वह बगल में ही स्थित किसी
पड़ोसी के टैंक में गिर गई थी। घटना
के दौरान पिता घर नहीं थे मां थी जो
काम में लगी हुई थी। वहीं से
निकलने वाले दो युवाओं को बच्ची
टैंक में पड़ी हुई दिखी, तब जाकर
उन्होंने परिजनों को सूचना दी।
खुद की संभाल नहीं पाई पानी के टैंक में गिरने से छह साल की बच्ची की मौत ( Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
