ब्यावरा, भोपाल-इंदौर बायपास की रोटरी पर 48 घंटे में दूसरा ट्रक पलट गया। मुंबई से प्याज लेकर बनारस जा रहाप्याज से भरा ट्रकक्र.एमपी 33 एच 3080 पलट जाने से रोड पर प्याज ही प्याज फेल गई. करीब 20-25 कट्टी प्याज लोग लूटकर भाग निकले। पुलिस ने चालक के खिलाफ धारा-279 और 184 के तहत मुकदमा कायम कर लिया है। जैसे ट्रक पलटा तो पूरे रोड पर प्याज बिखर गई। इसे देख आस-पास के लोग और ग्रामीणों ने प्याज लूटना शुरू कर दिया। दो दर्जन से अधिक कट्टियां प्याज लूट कर लोग भाग निकले। इसके बाद देहात थाने की डायल-100 मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेडा। इसके बाद देहात थाने की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालाकि पुलिस का कहना है कि प्याज किसी ने नहीं लूटी। ऊपर आता दिखा ट्रक, मानो बचना मुश्किल सहयोगी छात्रा के साथ ट्यूशन से लौट रही पड़ोनिया निवासी अनिता पिता रामचंदर दांगी ने बताया कि हम चौराहे पर पहुंचे ही थे और ट्रक को पटलता देखा मानो ऊपर ही आ रहा हो। ऐसा लगा कि अब तो बचना मुश्किल है। ट्रक से उछलकर गिरे प्याज के कट्टे और डिवाइडर के कारण मुझे पांव में चोट आई है।