https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

राजगढ़. प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत किसी भी मरीज को इलाज के लिए पांच लाख तक के इलाज की सुविधा दे रखी है। इसमें बीपीएल कार्ड धारक पात्र मरीजों की श्रेणी में आते हैं। योजना के तहत प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों को चिन्हित किया गया है। जिनमें कोई भी योजना अंतर्गत अपना इलाज करा सकता है, जो आयुष्मान योजना का पात्र है। इसी के तहत उज्जैन के एक अस्पताल में बच्चेदानी से जुड़े कुछ ऑपरेशन किए गए। संदेह है कि अस्पताल द्वारा जो ऑपरेशन किए गए उसमें मरीजों से भी पैसे लिए गए। मामला विधानसभा तक में उठा इसके बाद संबंधित अस्पताल में मरीजों की सूची ली गई फिर उनकी जांच शुरू हुई। इसी क्रम में जिले में भोपाल की एक टीम मरीजों की जांच करने पहुंची। यहां उन्होंने राजगढ़ के कल्पोनी और सारंगपुर के पालिया माता में पहुंचकर दो मरीज से चर्चा की। लेकिन मरीजों ने बताया कि उनका जो उपचार हुआ है, वह अपनी जगह है, लेकिन उनसे भी इलाज को लेकर पैसे लिए गए कल्पोनी में मौजूद मरीज ने करीब 12000 रुपए की दवाएं व अन्य सामग्री खुद के पैसों से खरीदी। जबकि पाडलिया माता की मरीज के 15 हजार रुपए खर्च हुए। हालांकि यहां कल्पोनी गांव की हितग्राही को अभी भी ऑपरेशन के बाद कोई आराम नहीं है। जबकि पालिया की जो मरीज है, उसे आराम तो है, लेकिन जो पैसा लगा है उसको लेकर वह पैसे वापस दिलाने की मांग कर रहा है। दोनों ही मरीजों से चर्चा करते हुए जांच दल भोपाल के लिए रवाना हो गया। 
Previous Post Next Post