ब्यावरा. शहर में चिह्नित, स्थाई और
अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए
प्रशासनिक स्तर पर बैठक गुरुवार
को हुई। एसडीएम रमेश पांडे और
सीएमओ इकरार अहमद ने प्लॉनिंग
की। इसके तहत पूरे शहर में तोड़ने
योग्य अतिक्रमण को चिह्नित किया
गया है।
- इसमें छांटा जा रहा है कि कितने
स्टे वाले प्रकरण हैं, कितनों को तोड़ा
जा सकता है और किनके कारण
ज्यादा दिक्कतें आ रही है। इन सभी
की सूची पटवारी के माध्यम से तैयार
करवा ली गई है। बता दें कि प्रदेश
सरकार के निर्देश पर अवैध कब्जा
कर लेने वाले माफियाओं पर
शिकंजा कसा जा रहा है, इसी कड़ी
में तमाम रसूखदारों, कब्जेधारियों,
राजनीतिक संरक्षण प्राप्त लोगों और
सूदखोरों पर कार्रवाई की जाना है।
हालांकि अभी एबी रोड पर ही कुछ
स्थाई अतिक्रमण बचे है, माना जा
रहा है उन्हीं से कार्रवाई की शुरुआत
की जाएगी।
इस दौरान तमाम अधिकारी,
कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने
स्वच्छता सर्वेक्षण-2020 को लेकर
भी प्लॉन तैयार किया। जल्द ही
शहर में बड़े स्तर की कार्रवाई
प्रशासन करेगा।
बैठक में की प्लानिंग अतिक्रमण हटाने तैयार की कार्य योजना, जल्द होगी कार्रवाई (Biaora News)
Sk Pushpad
0
Comments
Tags
Biaora News
