https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. साबरमती एक्सप्रेस के जनरल कोच से मोबाइल चुराने वाले बदमाश को ब्यावरा जीआरपी ने धरदबोचा। जीआरपी प्रभारी उमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि अर्पण पिता शिवकुमार मिश्रा निवासी ग्राम पुरुषोत्तमपुर थाना जयसिंहपुर जिला सुल्तानपुर (यूपी) को गिरफ्तार चोरी का प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 19 दिसंबर 2019 को जनरल कोच में इसरार शेख मोहम्मद निवासी बापूनगर अहमदाबाद का मोबाइल मुज्जफरपुर जाते वक्त चोरी हो गया। पुलिस ने कुछ ही समय बाद मुखबिर की सूचना पर आरोपी को धरदबोचा। उसे 26 दिसंबर तक के लिए जेल भेजा गया है। 
Previous Post Next Post