राजगढ़. इस साल रबी फसलों खासकर गेहूं का रकबा पिछले साल की तुलना में करीब डेढ़ गुना बढ़ा है। इसके बावजूद कृषि विभाग द्वारा जिले में खाद की मांग आवश्यकता से कम की गई। यही कारण है कि इस बार रबी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक लगभग रोजाना जिले में कहीं न कहीं किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। गुरुवार को भी कुछ ऐसा हुआ जब राजगढ़ की पीपलबे सोसायटी पर मांग अनुसार खाद नहीं मिलने पर किसानों ने सोसायटी पर हंगामा कर दिया। इसके चलते सोसायटी पर खाद का वितरण कर रहे कर्मचारी वहां ताला लगाकर चले गए बाद में पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण किया गया। दरअसल बुधवार को सोसायटी में खाद का वितरण शुरू होने की जानकारी के बाद गुरुवार को वहां सुबह से किसानों सहित महिलाओं और बच्चों की लंबी लाइन लग गई थी। जबकि सोसायटी में वितरण के लिए सिर्फ 616 बोरी उपलब्ध थी। ऐसे में सोसायटी द्वारा हर किसानको दो-दो बोरी खाद दी जाने लगी। लेकिन किसान और अधिक खाद के लिए हंगामा करने लगे। किसानों का हंगामा बढ़ते देख सोसायटी कर्मचारी वहां ताला लगाकर निकल गए। जबकि तब वहां किसानों की लंबी लाइन लगी हुई थी। ऐसे में कुछ देर बाद वहां कुछ पुलिसकर्मी पहुंचे और उनकी मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ। लेकिन जैसे ही पुलिसकर्मी वहां से हटे किसानों का हंगामा फिर शुरू हो गया ओर शाम के पहले ही खाद का वितरण एक बार फिर रोकना पड़ा। सोसायटी के सहायक प्रबंधक मुकेश शर्मा ने बताया कि शाम तक खाद का वितरण करने के दौरान 372 बोरियों का वितरण किया गया है। शेष का वितरण शुक्रवार को किया जाएगा।