https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html

अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक कई बार जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां देखी गई कमियों को लेकर सीएमएचओ और सिविल सर्जन को सुधार के लिए कई बार कहा, लेकिन सुधार नहीं हुआ। दो दिन पहले जब वे एक मरीज को देखने पहुंचे तो एक्स-रे मशीन को बंद देखकर भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्थाएं नहीं सुधर रही तो अस्पताल में ताला लगा देता हूं और वहीं से पूरे मामले से कलेक्टर को अवगत कराया। इसके बाद कलेक्टर निधि निवेदिता ने तुरंत अस्पताल की एक्स-रे मशीन और पीएम रूम में रखा डीप फ्रीजर को सुधरवाने के लिए अलग-अलग जगह चर्चा की। इसके बाद डिजीटल एक्स-रे मशीन को एक ही दिन में सुधार दिया गया। यहां विधानसभा के दौरान विधायक ने पूरे मामले की जानकारी मंत्री तुलसी सिलावट को दी। इसके बाद उन्होंने सीएमएचओ केके श्रीवास्तव को भोपाल बुलाया और पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए अस्पताल की अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। यहां मंत्री ने विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन के सामने ही सीएमएचओ से कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने के लिए आपको भेजा गया है। बेहतर काम करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें नहीं तो तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दोनों मशीन चालू कलेक्टर निधि निवेदिता ने अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर सिविल सर्जन को निर्देशित किया था। उसके बाद नार्मल एक्स-रे मशीन के साथ ही डिजीटल मशीन भी शुरू हो चुकी है। वहीं सिविल सर्जन डॉ.परिहार ने बताया कि पीएम रूम में लगे दो डीप फ्रीजर को शीघ्र ही चालू कराया जा रहा है। वहीं डायलिसिस की मशीन भी चालू हो गई। जबकि अस्पताल को स्वच्छ बनाने के लिए ट्रामा सेंटर के पीछे एक नाले का निर्माण किया जाएगा। 
Previous Post Next Post