https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. भोपाल-इंदौर बायपास पर फोरलेन की रोटरी पर बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक ट्रक डिवाइडर तोड़ता हुआ पलट गया। इंदौर की ओर से आ रहा ट्रक फोरलेन का डिवाइडर तोड़ता हुआ दूसरी ओर जा गिरा। इससे चालक सहित क्लीनर को चोटें आई हैं। देहात पुलिस के अनुसार ट्रक चालक बन्नामसिंह पिता नारायणसिंह राय (50) निवासी भिंड (मप्र) और एक साथ वाले बंटी पिता बालाराम बंजारा (25) निवासी लटेरी को चोटें आई हैं। चालक बन्नामसिंह ने शराब पी रखी थी, नशे में हालत ऐसी थी कि अस्पताल में नाम, पता तक ढंग से नहीं बता पा रहा था। साथ ही चोटें भी उसे ज्यादा लगी हैं। बताया जाता है कि अमहदाबाद (गुजरात) से ऑइल पेंट लोड हुआ था, जिसे लेकर दोनों कानपुर (यूपी) जा रहा था। बायपास के खतरनाक टर्न पर उसे क्रॉसिंग समझ नहीं आई और नशे में होने से वह ट्रक भी लहराकर चला रहा था। इसी कारण बेकाबू रफ्तार में वह नियंत्रण नहीं कर पाया और हादसे का शिकार हो गया। इंदौर-भोपाल बायपास की रोटरी में डिवाइडर लांघता हुआ ट्रक ओवरब्रिज के नीचे पलट गया, जिससे उसके पहिए निकलकर अलग हो गए। चेचिस क्षतिग्रस्त हो जाने से ऑइल रोड पर फैल गया। थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम पहुंच गई थी। क्रैन के माध्यम से ट्रक को मौके से हटवाकर थाने पहुंचाया गया। 
Previous Post Next Post