राजगढ़, पिछले चार दिन से लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड से लेकर हिमाचल और कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर जिले में भी दिखने लगा है। इसके चलते तापमान में हर दिन गिरावट आ रही है। मंगलवार की सुबह से ही शहर ने कोहरे की चादर ओढ़ रखी थी और करीब दस बजे तक शहर धुंध में रहा। हालात कुछ ऐसे थे कि दिन में भी वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे थे। सर्दी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का समय बदलते हुए नौ बजे से पहले स्कूल लगाने से मना कर दिया। इसी तरह का आदेश महिला बाल विकास द्वारा आंनगबाड़ी केन्द्रों के लिए भी जारी किया गया। जरूरत है नपा के अलाव की हर साल नगरपालिका द्वारा ठंड के मौसम में चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लकड़ी डाली जाती है। ताकि अलाव जलाकर लोगों को सर्दी से राहत दी जा सके। लेकिन पिछले चार दिनों से हर दिन तापमान में गिरावट आ रही है और अब यह गिरकर न्यूनतम 9 डिग्री पर पहुंच गया है। यं गिरा पारा तारीख
न्यूनतम अधिकतम
12 दिसं. 15.03 27.00
13 दिसं. 15.04 26.01
14 दिसं. 13.06 23.08
15 दिस. 13.02 19.00
16 दिसं. 10.00 21.01
17 दिसं. 9.01 18.02

