मलावर पुलिस ने किया इंदौर से गिरफ्तार राजगढ़ जिले के मलावर थानान्तर्गत आने वाले सुंदरपुरा गांव में 1 साल पहले भंवरलाल पिता किशोरी लाल 56 साल की हत्या हो गई थी और हत्यारा रोडू उर्फ रोडजी तभी से फरार हो गया था। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, लेकिन जब भी पुलिस को कोई उसका सुराग मिलता, वह मौके से फरार हो जाता। एसपी प्रदीप शर्मा ने रोडू की गिरफ्तारी के बाद बताया कि वह इन 11 सालों में दिल्ली, यूपी और प्रदेश के भोपाल, इंदौर में रहा। लेकिन हाल ही में उसका सुराग लगने के बाद पुलिस ने चार दिन तक उसके घर के बाहर बैठकर उसके आने का इंतजार किया, इसके बाद यह सफलता हाथ लगी। यहां बता दे कि जब रोडू सुंदरपुरा में रहता था। वह शराबका अवैधधंधा करता था। इसको लेकर मृतक ने उसे छेड़ा था। वह बात उसे इतनी बुरी लगी कि लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। एसपी ने बताया कि अभी आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं दिल्ली, हरिद्वार और इंदौर से पुलिस रिकार्ड मंगाया जा रहा है।