https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा, विजयी दिवस पर शहर के पीपल चौराहे पर दिल्ली का इंडिया गेट बनाया गया और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सेना ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान से विजयी हासिल कर पूर्वी पाकिस्तान (जो कि वर्तमान में बांग्लादेश है) को भी आजाद करवाया था। इसी खुशी में प्रदेश में यह पर्व मनाया जा रहा है। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। 1962 और 1971 के दौरान शहीदहुए सैनिकों के परिजनों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विधायक गोवर्धन दांगी ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। इस दौरान विधायक के अलावा नपाध्यक्ष अखिलेश जोशी, सीएमओ इकरार अहमद सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। बच्चों का सम्मान करना भूले विजय दिवस पर सम्मान के लिए आए स्कूल के बच्चों को आयोजनकर्ता भूल गए। जो बच्चे दोपहर से सम्मान का इंतजार कर रहे थे उनके लिए वैकल्पिक तौर पर खाने-पीने का प्रबंध भी नपा ने नहीं किया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने याद दिलाई तब जाकर बीआरसी ने उनके सर्टिफिकेट मंगवाकर अतिथियों से सम्मान करवाया। 
Previous Post Next Post