ब्यावरा. नेशनल हाइवे क्रमांक-752बी मधुसुदनगढ़-सुठालिया के बीच स्थित ग्राम लाक्षोनी के यहां हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को भोपाल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार परसाना निवासी दयाराम उर्फ पप्पू पिता कालूराम विश्वकर्मा (45) सोमवार शाम मधुसुदनगढ़ की ओर से गांव लौट रहा था। तभी लाक्षोनी के यहां किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसके मोबाइल से परसाना के पूर्व सरपंच इंदरसिंह लोधी को फोन किया। संजीवनी-108 की मदद से उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही देर रात उसने दम तोड़ दिया।