https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



ब्यावरा. एकलव्य स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा रन ब्यावरा रन मैराथन दौड़ प्रतियोगिता रविवार को आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर शहर को स्वच्छता और स्वस्थ ब्यावरा एवं खेल के प्रति जागरुकता का संदेश दिया गया। अतिथियों ने प्रतिभागियों को पीजी कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्पर्धा में दो तरह की दौड़ आयोजित हुई। इसमें 11 किमी दौड़ बालक वर्ग में पीजी कॉलेज से पीपल चौराहा, बस स्टैंड, गुना बायपास से रेलवे चौराहा, राजगढ़ बायपास, भोपाल बायपास से मुल्तानपुरा होते हुए पीपल चौराहा यू.टर्न वापस पीजी कॉलेज पहुंची। वहीं 5 किमी बालिका वर्ग में पीजी कॉलेज से पीपल चौराहा, बस स्टैंड, गुना बायपास से राजगढ़ बायपास होते हुए पीजी कॉलेज पहुंची। 11 किमी दौड़ में प्रथम रवि नागर, द्वितीय बालकृष्ण भिलाला, तृतीय पर धनराज गुर्जर रहा। वहीं 5 किमी में प्रथम कला वर्मा, द्वितीय लाड़ वर्मा, तृतीय संध्या वर्मा रहीं। मैराथन के विजेताओं को नकद राशि व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष चंद्रकांत त्रिपाठी, जिला सेवादल कांग्रेस महामंत्री अतुल जगताप, प्रो आर.के. गुप्ता, सेवादल युवा अध्यक्ष एलकार सौंधिया, मोहम्मद सैफी, देवेन्द्र सक्सेना, मुकेश शर्मा, इन्द्रनारायण श्रीवास, सचिन शर्मा, श्याम भील सहित अन्य उपस्थित थे। 
Previous Post Next Post