https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा, नये साल में जिले के यात्रियों को पश्चिम मध्य रेलवे ट्रेनों की सौगात देने वाला है। मक्सी से विजयपुर तक नये साल में अप्रैल से बिजली वाली गाड़ियां दौड़ने लगेंगी। फिलहाल ब्यावरा तक बिजली वाली मालगाड़ियां आने लगी है। मार्च तक काम पूरा हो जाने के बाद पैसेंजर, साप्ताहिक के साथही तमाम स्पेशल गाड़ियां भी इलेक्ट्रिक पावर के साथ आएंगी। दरअसल, दो साल से चल रहे मक्सी-विजयपुर के बीच के 188 किमी के इलेक्ट्रिफिकेशन का काम खत्म होने की स्थिति में है। ब्यावरा तक काम पूरा होने, सीआरएस द्वारा फाइनल कर देने के बाद अब पचोर से मक्सी के बीच का काम चल रहा है। वहां भी महज पोल लगाकर तार, पेंटो (तार जोड़ने वाला उपकरण) इत्यादि लगाने शेष हैं। जिसे लेकर निर्माण एजेंसी केईसी इंडिया प्रालि हर दिन ब्लॉक लेकर काम निपटा रही है। इसके लिए स्पेशल गाड़ियां रोजाना गुना से आती हैं। पचोर से ब्यावरा के बीच भी लाइन पूरी हो चुकी है, लेकिन मालगाड़ियां फिलहाल ब्यावरा तक ही लाई जा रही हैं। वहाँ क्रॉसिंग के साथ ही आउटर की दिक्कत होने से यहीं गाड़ियों को रोका जा रहा है। अब की रफ्तार से सुपरफास्ट और एक्सप्रेस गाड़ियां दौड़ती है। इलेक्टिक इंजन आ जाने के बाद यह रफ्तार 100 से 120,140 तक पहुंच जाएगी। साथ ही मक्सी से गुना के बीच कोटा, अशोकनगर, सागर, उजैन, बीना, रतलाम जंक्शन को जोड़ने वाली अन्य ट्रेनों की संख्या भी बढ़ने के आसार हैं। 
Previous Post Next Post