https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html



 राजगढ़ स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के तहत शहर में पिछले करीब एक माह से जारी अतिक्रमण और स्वच्छता मुहिम के बाद अब शहर को व्यवस्थित करने के प्रयास प्रशासन ने शुरू किए है। इसकी शुरुआत शहर के पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई थी। जहां स्टेट टाइम में बनी सराय के बाहर मौजूद वर्षों पुराने अतिक्रमण को हटाने के बाद दो दिन पूर्व यहाँ पंधरोपण ओर सौदीकरण की शुरुआत हुई थी। अब इस ऐतिहासिक परिसर से अतिक्रमण हटाने के बाद यहा के आठ कमरों को संवारने का निर्णय प्रशासन ने लिया है। शुक्रवार को पुराने बसस्टैंड के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सराय के कमरों की मरम्मत रंगरोगन कर अलग-अलग कमरों में शहर के इतिहास से जुड़ी चित्रकारी और अन्य पुरातात्विक धरोहरों को स्थापित कर उसे दर्शनीय स्थल के रूप में तैयार करने के निर्देश दिए। इसके लिए अलग- अलग विभागों को यहां की मरम्मत, सजावट,विजली आदिकी व्यवस्था विभाग के विभागीय अधिकारी अतिक्रमण हटाने के बाद Vसामने आए पुराने बसस्टैंड स्थित सराय भवन को हेरिटज भवन के रूप में विकसित किया जाएगा जबकि नए बसस्टैंड पर यात्रियों और शहरवासियों की सुविधा के लिए जरूरी काम और वहां दुकाने बनाने का निर्णय हुआ है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। संदीप अष्ठाना, एसजीएम राजगढ़ 
Previous Post Next Post