https://www.biaorarajgarhnews.online/p/coronavirus-live-status-in-india.html


ब्यावरा. प्रदेशस्तर पर ही वसूली प्रकार के बकाया बिलों (कमर्शियल, घरेलू औद्योगिक आदि...) पर बिजली कंपनी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हाल ही में आए निर्देश के अनुसार छुटिटयों के दौरान भी तमाम बकायादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे और इन दिनों में जमा करने के लिए दफ्तर में काउंटर भी चालू रहेंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार को बिजली कंपनी की टीम ने 137 उपभोलाओ से संपर्क किया और करीब 43 कनेक्शन काटे। इनसे करीब चार लाख 21 हजार रुपए की वसूली की गई। दरअसल,शहर के कुल 12,500 उपभोक्ताओं के बिजली कंपनी के करीब पांच करोड़ रुपए बकाया है। हर माह जारी होने वाले बिलों के माध्यम से एक से सवा करोड़ के आस-पास ही बिजली बिलों की वसूली हो पाती है। कई सरकारी दफ्तरों पर भी लाखों रुपए के बकाया बिल पेंडिंग है, उन्हें भी निपटाए जाएंगे। लोक अदालत में 40 प्रतिशत छूट मिलेगी 14 दिसंबर को लगने वाली इस साल की आखिरी मेगा लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण निपटेंगे। बिजली कंपनी से जुड़े चोरी, भार वृद्धि के प्रकरणों में धारा-135, 126 के प्रकरण भी निपटाए जाएंगे। बकाया बिलों पर करीब 40 प्रतिशत की छुट मिलेगी। इसके लिए बिजली कंपनी ने सिटी और ग्रामीण क्षेत्र के करीब 260 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजे हैं। हमारा लक्ष्य है ज्यादा वसूली शनिवार-रविवार की प्रदिटयों के दौरान भी कार्रवाई सतत जारी रहेगी। हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक वसूली करना। इसके लिए अवकाश में बिल काउंटर भी पूरे समय चालू रहेंगे। एमके मिश्रा जेई, विद्युत वितरण कंपनी, व्यायरा 
Previous Post Next Post