राजगढ़. शहर के प्राचीन धार्मिक स्थलों में से एक खोयरी मंदिर जिसकी स्थापना करीब 400 साल पहले की गई थी। पहले ही आस्था के साथ ही पिकनिक स्पॉट के रूप में पहचाने जाने वाले खोयरी मंदिर को अब और भी आकर्षक बनाया जा रहा है। जिसके तहत एक करोड़ रुपए के कार्यों का भूमिपूजन प्रभारी मंत्री जयवर्धनसिंह और विधायक बापूसिंह तंवर व नगरपालिका अध्यक्ष मंगला शैलेष गुप्ता की मौजूदगी में किया गया। प्रभारी मंत्री ने भूमिपूजन के दौरान कहा कि शहरों के विकास के साथ ही धार्मिक स्थलों को भी सुंदर रूप देने के लिए सरकार बेहतर काम कर रही है। इसी क्रम में अति प्राचीन खोयरी मंदिर पर एक करोड़ की लागत से एक सामुदायिक भवन और शिव मंदिर से लेकर पार्वती मदिर तक एक लोहे के ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। जो यहां आकर्षण का केन्द्र होगा। इसके अलावा मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क और लाइटिंग भी की जा रही है। इस अवसर पर पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलाये, पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी, नपा उपाध्यक्ष दीपक नागर सहित अन्य लोग मौजूद थे। यह कार्य नगरपालिका के माध्यम से होगा। नगरीय प्रशासन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धनसिंह इसका भूमिपूजन करने राजगढ़ पहुंचे। लेकिन मंच पर कई कांग्रेसी थे, लेकिन पार्षदों को जगह नहीं थी। सांसद प्रतिनिधि शैलेष गुप्ता भड़क गए और कहा कि यदि इस तरह की व्यवस्था है तो हम चले जाएं। सब्जी मंडी के लिए एक करोड़ की घोषणा -सब्जी मंडी के लिए एक करोड़ रुपए की राशि की घोषणा। - कोरी मंदिर के विकास के लिए प्रस्तावित योजना के अनुसार चार करोड़ की राशि और देने का आश्वासन। . स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहर में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर प्रशासन की प्रशंसा।