ब्यावरा. इस देश में गोडसे की विचारधारा नहीं चलेगी, जो इस विचारधारा के लोग हैं हम उनके खिलाफ हैं। यहां सिर्फ महात्मा गांधीजी की विचारधारा चलेगी। इसीलिएहम यह रैली निकाल रहे हैं। कांग्रेसियों की सद्भावना रैली में शामिल होने वाले प्रदेश के नगरीय प्रशासन और जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धनसिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए रविवार शाम कही। पत्रिका से हुई विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि देखिए, हमारे विधायक गोवर्धन दांगी ने जो कहा या जो विचारधारा है वह गोडसे के खिलाफ है। हमने गांधीजी को याद करने के लिए यह सद्भावना मार्च निकाला है। कांग्रेस सेवा दल, कार्यकर्ता, विधायक सहित अन्य तमाम संस्थाओं केस साथ हम रैली निकाल रहे हैं।जहां तक बात साध्वीं द्वारा एफआईआर लिखवाए जाने की है तो यह लोकतंत्र है, इसमें सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने अपनी बात कही हम अपनी बात रख रहे हैं। इसके बाद जयवर्धन कांग्रेसियों के साथ निकल गए। इससे पहले बाबा अमलस्त नाथ की समाधि स्थल पर मीना समाज धर्मशाला पर आयोति अखंड भजन- कीर्तन सप्ताह में भी शामिल होने पहुंचे। करीब सात-आठ दिन से सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी के मामले पर रविवार को पूर्ण विराम लग गया। एक दिन पहले साध्वीं भोपाल के कमला नगर थाने पहुंची, जहां विधायक पर केस दर्ज करवाना चाहा। वहीं, ब्यावरा में कांग्रेसियों ने रविवार को गांधीगिरी की। शहरभर में बैनर-पोस्टर के साथही रघुपति राघव राजा राम का मौहाल बनाया गया। पीपल चौराहा पर बकायदा चरखा सजाया गया। साध्वी प्रज्ञा का आना एक दिन पहले ही कैंसल हो चुका था बावजूद इसके प्रभारी मंत्री जयवर्धन की अगवानी में कांग्रेसियों ने शहर में सद्भावना मार्च निकाला।