ब्यावरा. क्षेत्रीय विधायक गोवर्धन दांगी के मुल्तानपुरा स्थित घर पर आठ दिसबर को आने का ऐलान कर जलाने की चुनौती देने वाली भोपाल सांसद प्रज्ञासिंह ठाकुर शनिवार को भोपाल के कमलानगर थाने पहुंची। उन्होंने विधायक के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी। रविवार को प्रज्ञा के ब्यावरा आने में संशय है। जब मीडिया ने उनसे भोपाल में पूछा कि कल वे ब्यावरा जाएंगी तो वह बोलीं कि कल का कल बताऊंगी। दरअसल, प्रज्ञा सिंह के नाथूराम गोडसे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में प्रदेशभर में उनका विरोध किया जा रहा था। कांग्रेसी प्रज्ञा का पुतला दहन कर रहे थे, तभी 28 नवंबर को पीपल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान विधायक ने साध्वी को जिंदा जलाने की बात कही थी। उन्होंने अगले दिन माफी भी मांग ली थी। सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद साध्वी ने ट्वीट कर विधायक से कहा था कि मैं आ रही हूं आपके घर जला लेना साध्वी के स्वागत की उपमा सिंह, सांसद प्रज्ञा सिंह की सहयोगी, भोपाल -हम गांधीवादी तरीके से साध्वी का स्वागत करेंगे। कांग्रेस गांधीजी के सिद्धांतों और विशेषकर उनके द्वारा प्रतिपादित अंहिसा के आधार पर चलने वाली पार्टी है। मैं ही नहीं हमारी पूरी पार्टी पदाधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से गांधी जी के प्रिय भजन गाकर अभिवादन करेंगे। गोवर्धन दांगी, विधायक, ब्यावरा तैयारी में ब्यावरा में महात्मा गांधी के विभिन्न स्लोगन वाले चित्र लगाए गए हैं। साथ ही पूरे शहर को गांधीमय बना दिया गया है। कांग्रेसियों का कहना है कि हम अहिंसावादी लोग है। हम साध्वी का स्वागत गांधीजी के प्रिय भजनों के माध्यम से करेंगे।